सरकार का कहना है कि याचिका दायर कर एक्स ने उसके आदेशों का पालन न करते हुए सरकार पर दबाव डालने की कोशिश की है।
उसका कहना है कि भारत में लाखों लोग एक्स का इस्तेमाल करते हैं और लाखों ट्वीट करते हैं, लेकिन सरकार हर ट्वीट को ब्लॉक करने को नहीं कह रही है।
भारत एक्स से लगातार ट्वीट और पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए कह रहा है।सरकार के कहने पर 2022 में 3 हजार 417 ट्विटर यूआरएल ब्लॉक किए गए, जबकि 2014 में केवल आठ यूआरएल ब्लॉक किए गए थे।
इस साल जून में ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने आरोप लगाया था कि सरकार ने 2020 में किसानों के प्रदर्शन से जुड़े कई ट्वीट और अकाउंट हटाने के लिए कहा था।
उनका कहना था कि सरकार की आलोचना करने वाले पत्रकारों के अकाउंट भी ब्लॉक करने को कहा गया था। डोर्सी ने यह कहा था कि भारत सरकार ने प्लेटफार्म को बंद करने और उसके कर्मचारियों पर छापे की धमकी दी थी।
अजित भारती का ट्वीट भारत सरकार ने हटवाया। अभी सरकार ने जयपुर डायलॉग का वीडियो भी हटवा दिया था!
लोकतंत्र and संविधान?????





Comments
Post a Comment